- Hindi News
- Top News
- दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत, शोक की लहर
दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत, शोक की लहर
On
बिजनौर : यहां स्योहारा थाने में दो वर्षों से तैनात उपनिरीक्षक राम नारायण (58) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर सीएचसी पहुंचे सीओ धामपुर व थाना प्रभारी हमबीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रात करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। रामनारायण सिंह थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव छपोली के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना पर सीओ धामपुर शुभ सुचित व थाना प्रभारी हमबीर सिंह सीएचसी पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी।
खबरें और भी हैं
Latest News
09 Mar 2026 15:12:57
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
