थाने में भाजपा विधायक ने खोया आपा, शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को मारी गोली

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मामले को लेकर दो नेता थाने में मौजूद थे। दोनों में बहसबाजी होने लगी, जिसमें भाजपा विधायक ने अपना आपा खो दिया और चार गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में शिवसेना नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Maharashtra News: नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, पिता-भाई सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

यह घटना उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई। उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: संपत्ति विवरण न देने वाले कर्मचारियों की रुकेगी पदोन्नति, प्रदेश सरकार का सख्त आदेश लखनऊ: संपत्ति विवरण न देने वाले कर्मचारियों की रुकेगी पदोन्नति, प्रदेश सरकार का सख्त आदेश
लखनऊ। सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की पदोन्नति पर अब संपत्ति की पारदर्शिता का पहरा होगा। योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश...
यूपी के पहले FEOA केस में बड़ी कार्रवाई, 128 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का अदालत का आदेश
रायबरेली: बिहार में युवती की गोली मारकर हत्या, दो वर्ष पहले बनी थीं सहायक अध्यापिका
बाराबंकी : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को 7 साल की सज़ा
बलिया : एनएच-31 पर भयावह हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत, 8 वर्षीय बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम, छह गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.