अब वॉट्सऐप में ताक-झांक नहीं कर पाएंगे लोग, बढ़ेगी प्राइवेसी भी…

नई दिल्ली । वॉट्सऐप यूज़र्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कंपनी रोज नए-नए फीचर्स पेश करती है। ऐप में प्राइवेसी से जुड़े भी कई फीचर होते हैं और अब एक और खास फीचर कंपनी दे रही है जिससे सिक्योरिटी और बढ़ जाएगी। नया फीचर लिंक्ड डिवाइस के लिए चैट लॉक है। इसमें चैट को हिडेन फोल्डर में पासकोड, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए छुपाने की सुविधा मिलती हैं।

वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर ने दावा किया कि वॉट्सऐप लिंक किए गए डिवाइसों के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रहा है और यह आने वाले अपडेट में उपलब्ध होगा। प्रकाशन ने एंड्रॉइड 2.24.8.4 अपडेट के लिए नया व्हाट्सएप बीटा में आगामी फीचर के बारे में एक संदर्भ देखा है जो गूगल पे बीटा प्रोग्राम के माध्यम से उपलब्ध है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक ऐप यूज़र्स को लिंक किए गए डिवाइस पर चैट तक एक्सेस पाने के लिए सीक्रेट कोड सेट करने की अनुमति मिलेगी। चैट लॉक सेटिंग्स>सीक्रेट कोड ऑप्शन पर जाकर सीक्रेट कोड को प्राइमेरी डिवाइस से सेट करना होगा.

यह भी पढ़े - ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से लगातार बेहतर हो रहे AI+ स्मार्टफोन, फीडबैक से प्रोडक्ट और सर्विस में सुधार

जैसा कि उल्लेख किया गया है, व्हाट्सएप ने मई 2023 में एक नया चैट लॉक फीचर शुरू किया था और यह फीचर मौजूदा समय में प्राइमेरी डिवाइस तक सीमित है। यह यूज़र्स को पर्सनल और ग्रुप चैट पर अधिक कंट्रोल देता है। लॉक की गई चैट के नोटिफिकेशन में न तो सेंडर का नाम दिखेगा और न ही मैसेज का प्रीव्यू दिखेगा। यूज़र्स इन छिपी हुई बातचीत को एक अलग लॉक किए गए चैट फोल्डर में देख सकते हैं, जिसे सिर्फ पासकोड, फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है। फिलहाल ये फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.8.4 के लिए है, और आने वाले समय में ये फीचर लिंक्ड डिवाइस के लिए भी पेश कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.