- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल। 05 फरवरी, 2024
आज का राशिफल। 05 फरवरी, 2024
.jpg)
मेष
वृष
आज राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल प्रसन्नतायुक्त रहेगा। धार्मिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेंगे। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।
मिथुन
आज शोध कार्यों में बेहतरीन परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अनावश्यक दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। धार्मिक विषयों को लेकर किसी परिजन से मनमुटाव हो सकता है।
कर्क
आज धन उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। असंतुलित खानपान के कारण आपका पेट खराब हो सकता है। नए निवेश के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। प्रेमी जन के साथ आपका विवाह तय हो सकता है।
सिंह
आज कुछ नजदीकी लोगों से विवाद हो सकता है। अपनी भावनाओं को दूसरों पर थोपने से बचें। अधूरे पड़े काम दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। अपनी परिस्थितियों को महत्व दें।
कन्या
आज मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में सहमति होने की संभावना बन रही है। उच्च अध्ययन में आप काफी रुचि लेंगे। संतान की समस्याओं का निवारण होगा। स्वास्थ्य की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
तुला
आज विवाहेतर संबंधों से पूरी तरह बचें। बच्चों को लेकर तनाव हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में आप अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में शुभचिंतकों और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रबंधन कुशलता का परिचय देंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।
धनु
आज थकावट के कारण बुखार जैसा भी महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखना चाहिये। धैर्यवान होकर अपने समय का इन्तजार करें।
मकर
आज बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपके स्वभाव से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब में आपका वेतन बढ़ सकता है। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कुंभ
आज समाज सेवा के कार्यों में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। आप तय समय से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। विदेश में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। पुराने मित्रों के माध्यम से कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं।
मीन
आज घर के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुके हुए सरकारी काम बन सकते हैं। ई-कॉमर्स के व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।