आज का राशिफल। 03 नवंबर, 2023

मेष

आज परिजनों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप के लिए जाने की योजना बना सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन बहुत शुभ है। किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दांपत्य संबंधों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज अजनबियों से ज्यादा संबंध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है।

मिथुन

आज बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

कर्क

आज विदेशी कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जॉब में आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कृषि कार्यों में नुकसान होने की आशंका है।

सिंह

आज सामाजिक कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिंता रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जाएगा।  

तुला

आज सरकारी कार्य किसी कारण वश लंबित हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं है। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

वृश्चिक

आज पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। जॉब में आप पूरा फोकस नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। खानपान में असंतुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु

आज कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आएगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा।

मकर

आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

कुंभ

आज लोग आपके कार्यों में गलतियां निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है।

मीन

आज व्यापार में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिए घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.