आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: जानिए आपकी राशि का हाल आज के दिन

मेष:

मन की उलझनें दूर होंगी और प्रसन्नता बनी रहेगी। धन कमाने के नये अवसर मिल सकते हैं। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। शेयर बाजार में निवेश को लेकर उत्साह रहेगा।

वृषभ:

सेहत पर ध्यान दें, खासकर आंखों में तकलीफ हो सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी संभव है। कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर सकारात्मक रहेंगे। विदेश से नौकरी या व्यापार का प्रस्ताव मिल सकता है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 3 मई 2025: जानिए किन राशियों को मिलेगा प्रेमिका का साथ और किसे करना होगा सतर्क रहने का काम

मिथुन:

नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। छात्र पढ़ाई के साथ व्यवसाय की योजना भी बना सकते हैं। सहकर्मियों पर प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क:

रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम प्रस्ताव देने का अच्छा समय है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है।

सिंह:

नये और प्रभावशाली लोग संपर्क में आएंगे, जो बेहतर अवसर दे सकते हैं। युवा वर्ग को नये व्यवसाय की प्रेरणा मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं।

कन्या:

विवादित विषयों से दूरी बनाएं। मन में कुछ चिंता रह सकती है। धार्मिक सोच से थोड़ी दूरी हो सकती है। किसी को उधार देना फिलहाल ठीक नहीं। कानूनी मामलों से बचाव करें।

तुला:

आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होंगे। मूड अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। आय के नए स्रोत तलाशने का सही समय है। विपरीत लिंग के लोग आकर्षित हो सकते हैं।

वृश्चिक:

बच्चे खेलकूद में रुचि दिखाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर्स से रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु:

प्रेमी को महंगा तोहफा दे सकते हैं। दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। व्यवसाय में वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। किसी से धोखा मिलने की आशंका है।

मकर:

विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे। खानपान में सतर्कता बरतेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सकारात्मक खबरें मिलेंगी। सम्मान और सराहना मिलेगी।

कुंभ:

रुके हुए कार्यों में गति आएगी। यात्रा का आनंद लेंगे। व्यापारिक योजनाओं में सुधार करेंगे। घर की साफ-सफाई में रुचि लेंगे। नए वस्त्रों पर खर्च संभव है।

मीन:

परिजनों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को खुशी देगी। हालांकि धन को लेकर चिंता बनी रह सकती है। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। नए विषयों के अध्ययन में रुचि जागेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.