आज का राशिफल, 16 अप्रैल, 2024

मेष

आज पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। मित्रों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। आप अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धन को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन

आज मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें। परोपकार के कार्यों में मन लगाएं। आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है।

कर्क

आज आपको फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहना चाहिए। उच्च स्तरीय शोध कार्यों में आप जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है।

सिंह

आज समाज में अपयश जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें।

कन्या

आज भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में दिन बहुत शुभ है। आप शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। संतान को लेकर समस्या दूर होगी।

तुला

आज आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे, नए और उत्तम विकल्प मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। आपको परिजनों को लेकर काफी चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सुझाव लेकर काम करना हितकारी होगा।

धनु

आज जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बुरी संगति से दूर रहें। किसी को कर्ज या उधार बिल्कुल भी न दें। जीवनसाथी आपसे कुछ शिकायत कर सकता है। बीमा संबंधित कारोबार से लाभ मिलेगा।

मकर

आज परिवार का खर्च बढ़ सकता है। घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आपके सभी काम शांतिपूर्वक पूर्ण होंगे। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

कुंभ

आज भावनाओं में आकर ज्यादा खर्च न करें। उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। आपके टीमवर्क की प्रशंसा होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।

मीन

आज अत्यधिक आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिए। आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। टीमवर्क के साथ काम करने से लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.