आज का राशिफल, 03 अप्रैल, 2024

मेष

आज टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। विदेशी भूमि पर रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या को संतुलित रखने से मन प्रसन्न रहेगा। निर्माण कार्यों के लिए दिन विशेष शुभ है।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 10 Oct 2025: क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट रहेंगे,लेकिन फिर भी आपको सबसे समन्वय बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी अपेक्षा के अनुसार सभी काम हो जाएंगे।

मिथुन

आज लोग आपकी उदारता का गलत प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिए। अपने काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। उपयुक्त पोषण की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है।

कर्क

आज आपके सामाजिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। पहले की गई मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा।

सिंह

आज कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिए। अपने काम से काम रखें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें।

कन्या

आज लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे। आप नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा। अनुसंधान कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

तुला

आज शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आएगा। बॉस का भरोसा आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। अपने काम व जिम्मेदारियों से पीछे न हटें।

वृश्चिक

अाज आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। अविवाहित महिला जातक को विवाह की चिंता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आपको प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें।

धनु

आज जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। प्रेमीजन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। गृह कार्यों में काफी व्यस्त हो सकते हैं। दूरस्थ परिजनों के साथ फोन पर बातें होंगी। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है।

मकर

आज व्यापार में अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है।

कुंभ

आज कार्यस्थल में आपका दबदबा घट सकता है। किसी नकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपको उधार लेने से बचना चाहिए।

मीन

आज पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। किसी नए काम को लेकर मन में विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : राज्य स्तरीय कला उत्सव में चमके बलिया के होनहार, देवेश मणि ने हासिल किया तीसरा स्थान Ballia News : राज्य स्तरीय कला उत्सव में चमके बलिया के होनहार, देवेश मणि ने हासिल किया तीसरा स्थान
बलिया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में बलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन...
बलिया में 69000 भर्ती के शिक्षकों ने सेवा के पांच वर्ष पूरे होने पर मनाया उत्सव, जरूरतमंदों में बांटे कंबल और फल
बलिया में शिक्षक की मौत मामले में जेई निलंबित, परिजनों को मिलेगा पांच लाख मुआवजा
बलिया में डिजिटल साक्षरता और नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया जागरूक
गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अगले आदेश तक रद्द
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.