अजब गजब: श्मशान में चिता पर जिंदा हुआ युवक, डॉक्टरों ने 5 घंटा पहले बताया था मृत, जानें पूरा मामला

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जनपद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति श्मशान घाट में चिता पर पहुंचकर जिंदा हो गया। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए और डर गए। लोग उसे आननफानन में एम्बुलेंस बुलाकर उसी अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उसी मृत घोषित कर दिया था।

बता दें कि शख्स को मृत घोषित करने का बाद डॉक्टरों ने उसकी बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया था। करीब दो ढाई घंटे तक बॉडी को डी फ्रीज में भी रखा गया। इसके बाद मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। मृत घोषित करने के करीब चार से पांच घंटे बाद व्यक्ति की सांसें दोबारा से चलने लगी। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है।

यह भी पढ़े - यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित

क्या है पूरा मामला?

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, राजस्थान के झुंझुनूं के बगड़ मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहने वाले 45 साल के रोहिताश नाम के युवक की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे  बीडीके अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बता दें कि रोहिताश अनाथ है और मूक बधीर भी है।  

ऐसे में उसके शव को मां सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। शव को एम्बुलेंस की मदद से पंच देव मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां पर शव को चिता पर रखा गया। इस दौरान रोहिताश को सांस चलने लगी।

पहले रोहिताश की सांस चलने लगी फिर उसका शरीर हिलने लगा। मृत शरीर में हरकत देखकर वहां मौजूद लोग भी बुरी तरह डर गए। इसके बाद तुरंत की एंबुलेंस बुलाकर रोहिताश को अस्पताल ले जाया गया। अब रोहिताश का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत सामान्य है।

प्रशासन ने मामले में क्या बताया?

जिले के कलेक्टर रामअवतार मीणा ने बताया है कि उन्होंने जानकारी मिलते ही, पूरे मामले की जांच के लिए कहा हैं। पीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई हैं। कलेक्टर ने बताया कि पूरे मामले से मेडिकल डिपार्टमेंट के सचिव को जानकारी दे दी गई है। कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार महेंद्र मूंड, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया भी अस्पताल पहुंचे हैं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पीएमओ डॉ. संदीप पचार की मौजूदगी में डॉक्टरों की बैठक चल रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं। बगड थानाधिकारी हेमराज मीणा ने कहा है कि मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.