- Hindi News
- भारत
- सड़क दुर्घटना में युवा IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत
सड़क दुर्घटना में युवा IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत
IPS Officer Died : 2023 बैच के IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। 26 वर्षीय हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग स्थल पर कार्यभार संभालने जा रहे थे। घटना कर्नाटक के हासन जिले में रविवार की शाम की है। हर्षवर्धन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनके पिता अभिषेक सिंह सिंगरौली के एसडीएम हैं।
बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन जिस पुलिस वाहन से जा रहे थे, उसका हासन तालुक के किट्टाने के निकट टायर फट गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। हादसे में हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चालक को भी मामूली चोटें आई है।
पहली पोस्टिंग पर ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे हर्षवर्धन
हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी और 2022-23 कर्नाटक कैडर बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल की थी। वो अपने पहली पोस्टिंग पर ज्वाइन करने जा रहे थे, लेकिन सड़क हादसे के शिकार हो गए।
