- Hindi News
- भारत
- मेरी मौत की वजह तुम; तुमने मुझे नहीं समझा, तुमने केवल मेरा फायदा उठाया।
मेरी मौत की वजह तुम; तुमने मुझे नहीं समझा, तुमने केवल मेरा फायदा उठाया।
On
MP News : मैने तुमसे प्यार किया था, लेकिन तुमने औकात दिखाई। रोहित तू हमेशा खुश रहना। तूने मुझे समझा नहीं, बस यूज किया। मेरे मरने की वजह तुम और तुम्हारी मां है। बाय, खुश रहना हमेशा...। यह सोशल मीडिया पर स्टेटस है उस युवती का, जो अब दुनिया में नहीं है। मामला मध्य प्रदेश के इदौर का है, जहां एक युवती ने जहर खाकर जान देे दी। वजह साफ है, वह जिस युवक से प्यार करती थी, उसने शादी से इनकार कर दिया था। फिर, शिवानी ठाकुर ने सोशल मीडिया पर यह स्टेटस अपलोड करते हुए आत्महत्या कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिवानी एक होटल मेे रिसेप्शनिस्ट थी। वह रात को घर से निकली थी और एमआईजी क्षेत्र के एक कैफे में पहुंची। बताते है कि यहां रोहित उससे मिला और दोनो के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने जहर खा लिया। रोहित तो वहां से निकल चुका था, लोगों ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।मौत से पहले पुलिस ने एमवाय जाकर युवती के बयान लिए थे, उसमें भी उसने अपनी मौत के लिए प्रेमी रोहित और उसकी मां को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने उसके स्टेटस को जांच मेें लिया है।
रोहित और शिवानी शादी करने वाले थे। शिवानी के परिवार वाले भी तैयार हो चुके थे, लेकिन रोहित की मां इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद रोहित की मां के साथ शिवानी की बहस भी हुई। तब रोहित ने मां का पक्ष लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिवानी तनाव में थी। आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया गया है।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2026 20:32:59
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
