विधवा महिला के साथ 70 लाख  की ठगी

सोनीपत। खरखौदा के गांव निजामपुर माजरा निवासी विधवा कमलेश ने बिचपड़ी गांव की युवती अनु और उसके साथियों  पर 70 लाख रुपये की ठगी, अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया है। शुक्रवार को फरमाणा चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमलेश, जो खानपुर विश्वविद्यालय में एमएड की पढ़ाई कर रही है, ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी सहपाठी अनु ने अमेरिका में नौकरी दिलाने का सपना दिखाया।

इस आधार पर उससे 20 लाख रुपये लिए गए और फर्जी पासपोर्ट से अमेरिका भेजने की कोशिश की गई। इसके बाद गौर ब्राह्मण कॉलेज, रोहतक में नौकरी दिलाने के नाम पर भी उससे 20 लाख रुपये ऐंठे गए कमलेश का आरोप है कि कुल 70 लाख रुपये लेने के बाद भी उसका कोई काम नहीं हुआ। पैसे वापस मांगने पर अनु ने अपने जीजा और अन्य साथियों के साथ उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण किया और गोहाना ले जाकर मारपीट की। धमकी दी गई कि यदि उसने पैसे वापस मांगे, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला ने ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े - मध्य प्रदेश में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का दावा निपटान अनुपात 100%, टर्म प्लान कारोबार में 72.10% वृद्धि

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.