थराली: प्रशासन से वार्ता के बाद मतदान को माने ग्रामीण

थराली। लोकसभा के मतदान की तिथि नजदीक आते ही विभिन्न समस्याओं की मांगे पूरी न होने पर मतदान का बहिष्कार करने वाले गांवों के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के मनाने पर धीरे.धीरे मतदान करने को तैयार होने लगे हैं। विकासखंड थराली के रतगांव एवं देवाल के कुलिंग गांव के ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हो गए हैं।

मंगलवार को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा देवाल ब्लाक के अंतर्गत भूस्खलन प्रभावित कुलिंग गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से विस्थापित गांव दिदिना तक मोटर सड़क निर्माण एवं वहां पर तमाम मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन देते हुए मतदान करने की अपील की। विधायक की अपील पर ग्राम प्रधान हुकम सिंहए पूर्व प्रधान भुवन सिंह बिष्ट सहित तमाम अन्य ग्रामीणों ने बढ़.चढ़कर मतदान करने का विधायक को आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े - अदाणी इंस्टीट्यूट का 17वां दीक्षांत समारोह, सीएम देवेंद्र फडणवीस को मानद डी.लिट. की उपाधि

इस मौके पर देवाल मंडल अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। इधर थराली के रतगांव पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट एवं लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ताए थराली के राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोलाए राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी आदि अधिकारियों ने रतगांव के ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि सोल डुग्री.रतगांव मोटर सड़क पर घटगाड़ गदेरे में पिछले वर्ष की बरसात में बह गए वेलीब्रज के साथ पर इस बरसात से पहले वेलीब्रज बना दिया जाएगा।

इसके अलावा ढाडरबगड़ व बुरसोल गांव के नीचे सड़क को ठीक करवा लिया जाएगा। इस आश्वासन पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मतदान में बढ़.चढ़कर हिस्सा लेने का अधिकारियों को लिखित भरोसा दिया। इधर थराली नगर पंचायत के देवराड़ एवं भेंटा वार्ड के नागरिक अबतक दोनों वार्डों को नगर पंचायत के दायरे से हटाकर पुनः ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग पर चुनाव बहिष्कार पर अड़े हुए हैं। हालांकि नगर पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बहिष्कार वापस करवाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.