- Hindi News
- भारत
- प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार
प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार
Hariyana News : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने छह बच्चों की मौत मामले में प्रिंसिपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर कथित तौर पर बस के पेड़ से टकराने से ठीक पहले कूद गया था। उसे भी स्कूल के सचिव के साथ हिरासत में ले लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर के मेडिकल परीक्षण में पुष्टि हुई है कि उसके खून में शराब मौजूद थी। दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 14 छात्रों को छुट्टी दे दी गई है, लेकिन तीन की हालत गंभीर है।
यह घटना कनीना में उन्हाणी गांव के निकट सुबह लगभग 8.30 बजे उस वक्त हुई, जब बस प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं के लगभग 40 बच्चों को लेकर जीएल पब्लिक स्कूल जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक छात्रों में सत्यम, युवराज, वंश, रिकी, अंशू और यकुश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चालक धर्मेंद्र तेजी से बस चला रहा था और उसका बस पर से नियंत्रण खो गया और यह एक पेड़ से टकराकर पलट गई। महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि इस हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई। जबकि लगभग 20 छात्र घायल हैं। पुलिस ने कहा कि चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया और मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने स्कूल की प्रधानाध्यापक दीप्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के एक और अधिकारी होशियार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
