‘मेरी पत्नी का नाम बार-बार घसीटने की जरुरत नहीं है’…. ईडी की छापेमारी के बाद राज कुंद्रा ने शेयर किया पहला पोस्ट 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय ED ने राज कुंद्रा के घर एवं उनके करीबियों के यहां छापेमारी की है। ED ने ये कार्रवाई पोर्नोग्राफी मामले में की है। यह छापेमारी उनके घर, दफ्तर और अन्य कई ठिकानों पर हुई है। घंटों की छापेमारी के बाद राज कुंद्रा ने एक स्टेटमेंट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मामले में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को ना घसीटा जाए। राज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर किया है और कहा की शिल्पा शेट्टी का नाम इस केस में न लाया जाए।

राज कुंद्रा ने शेयर किया पोस्ट

यह भी पढ़े - अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम

राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी शेयर की है उन्होंने लिखा- यह बात सभी के लिए चिंता का विषय है, जबकि मीडिया में नाटक करने का हुनर ​​है, आइए हम सच्चाई को साफ कर दें। मैं पिछले चार सालों से चल रही जांच का पूरी तरह से अनुपालन कर रहा हूं। जहां तक ​​’सहयोगियों’, ‘अश्लील’ और ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ के दावों का सवाल है, तो हम बस इतना ही कहेंगे कि सनसनीखेज बातों से सच्चाई पर पर्दा नहीं पड़ेगा, अंत में न्याय की जीत होगी!’ राज ने आखिरी में लिखा-मेरी पत्नी का नाम बार-बार घसीटने की जरुरत नहीं है। प्लीज सीमाओं का सम्मान करें…!’

शिल्पा के वकील ने भी कही ये बात

शुक्रवार की दोपहर को शिल्पा शेट्टी के वकील ने एक स्टेटमेंट शेयर करके कहा था कि इस जांच से उनकी क्लाइंट का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लिखा- मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर ईडी ने छापेमारी की है। ये खबरें सच नहीं हैं और मिसलीडिंग हैं. मेरे निर्देशानुसार, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर ईडी की कोई छापेमारी नहीं हुई है क्योंकि उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.