गैस कटर से दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 मार्केट स्थित खुशी टेलीकॉम दुकान में चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटकर नकदी सहित लाखों रुपये के समान ले उड़े। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर दुकान का ग्रिल और शटर काटा। फिर दुकान से 25 लाख के मोबाइल और 5.50 लाख कैश लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी दुकान मालिक प्रमोद कुमार को दुकान में चोरी होने की घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों जा चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है चोर की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। चोरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े - Viral Video : ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.