क्लासरूम में अचानक दोस्त के कंधे पर गिरी छात्रा, टीचर रहे अनजान; CCTV में कैद मौत का मंजर

तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान 14 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। छात्रा अद्विता नौवीं कक्षा में पढ़ती थी, बुधवार सुबह रोज की तरह स्कूल गई थी। लेकिन कक्षा के बीच अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे के किनारे स्थित एक निजी स्कूल की है। सुबह करीब 11:30 बजे कक्षा चल रही थी, तभी अद्विता अपने सहपाठी के कंधे पर गिर पड़ी और तुरंत होश खो बैठी। शिक्षकों ने उसे फौरन पास के एक स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़े - फूड सेफ्टी असेसमेंट में सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी को मिले पूरे अंक

पुलिस जांच में पता चला है कि अद्विता को दिल से जुड़ी बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत का कारण दिल का दौरा था या कुछ और। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके।

कावेरीपक्कम थाना पुलिस ने स्कूल और कक्षा के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं, ताकि यह देखा जा सके कि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। अब तक की समीक्षा में ऐसा कोई संदिग्ध पहलू सामने नहीं आया है। अद्विता के पिता वेल्लोर के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। बेटी की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

स्कूल में भी सहपाठियों और शिक्षकों के बीच मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल, सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.