- Hindi News
- भारत
- छात्रा ने अपने ही शिक्षक को बना लिया पति, एग्जाम देने निकली और रचा ली शादी
छात्रा ने अपने ही शिक्षक को बना लिया पति, एग्जाम देने निकली और रचा ली शादी
On
Bihar News : सोशल मीडिया और आधुनिकता के दौर में लोग रिश्तों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। कुछ लोग ऐसे रिश्तों में भी शादी कर ले रहे हैं, जिन्हें पूरा भारतीय समाज पवित्रता की मिशाल मानता है। जी हां ! जमाना इतना बदल चुका है कि गुरु-शिष्य के बीच प्रेमी-प्रेमिका की तरह प्यार पनपने लगा है। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहां एक कोचिंग टीचर ने छात्रा से मंदिर में शादी रचा ली है। इस शादी ने मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी याद दिला दी है। छात्रा टीचर से 10 साल छोटी है। चार साल से वो उसे पढ़ा रहे थे, इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। यही नहीं, प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने थाना परिसर के मंदिर में शादी चला ली। छात्रा ने कहा कि गुरु जी मुझे लेकर भागे नहीं थे, बल्कि मैं गुरु जी को लेकर भागी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव का है, जहां 33 वर्षीय नितेश कुमार सिन्हा नामक एक युवक गांव में ही कोचिंग चलाता था। उस कोचिंग में गांव के अन्य बच्चे भी पढ़ने आते थे। 22 वर्षीय संजना भारती भी इस कोचिंग में पढ़ने आती थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद संजना वहां कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन की तैयारी करने आई थी। इसी दौरान नितेश और संजना की आंखें चार हो गई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अपने सुनहरे कल के रंगीन सपने संजोने लगे। लेकिन, उन दोनों के प्यार के बीच दोनों का परिवार बाधक बना खड़ा था। दोनों अपने प्यार को अंजाम देना चाहते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे।
फिर, दोनों ने कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया और घर से भाग निकले। शिक्षक को अपने शिष्य को लेकर भागना महंगा पड़ा और संजना के परिजनों ने उस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और सारा माजरा समझ में आ गया।
प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से भागे हैं। दोनों ही बालिग थे, जिसके बाद पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। थाना परिसर में ही दोनों का विवाह मंडप बना, मंदिर में दोनों की शादी हुई और पुलिस वाले बाराती बने। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। इससे पहले दोनों ने लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में शादी रचा ली थी। बताया कि दोनों इस शादी से काफी खुश है।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
