कठवारा गांव में किशोर ने लगाई फांसी,मौत

बख्शी का तालाब। कठवारा पंचायत के चनवातारा गांव में 15 वर्षीय किशोर अंशु रावत ने सोमवार की सुबह कमरे में पंखे से साडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गांव वालों ने बताया कि  परिवार के लोग खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे। जब वापस लौटे तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।

बख्शी का तालाब प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि,मृतक बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा का अंशु रावत पिता राजकुमार की मौत के बाद अपने ननिहाल कठवारा चनवातारा गांव में मां ज्ञानवती के साथ रहता था। सोमवार की सुबह खेत में फसल काटने गए परिवारी जन जब दोपहर वापस लौटे तो अंशु रावत का शव लटक रहा था। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.