आज रामनवमी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, राज्यभर में 10 हजार फोर्स तैनात

हर तरफ रामनवमी का उल्लास है. राजधानी रांची के साथ हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह, जमशेदपुर, बोकारो, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा सहित अन्य शहरों में बुधवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है. अखाड़े शोभायात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. बुधवार दोपहर शहरों के मुख्य मार्गों से होकर शोभायात्राएं मंदिरों तक पहुंचेंगी, जिन्हें देखने के लिए हजारों राम भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. राजधानी रांची में निकलनेवाली शोभायात्राएं मुख्य मार्गों से होते हुए तपोवन मंदिर पहुंचेंगी. इधर, रामनवमी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पुलिस मुख्यालय के स्तर से राज्य के सभी जिलों में 10 हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है. साथ ही पुलिस मुख्यालय और स्पेशल ब्रांच ने सुरक्षा को लेकर सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. विभिन्न जिलों में संवेदनशील इलाके और सोशल मीडिया पर विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गिरिडीह, पलामू, धनबाद और जमशेदपुर में सबसे अधिक फोर्स की तैनाती की गयी है. पुलिस मुख्यालय के स्तर से राज्य के सभी जिलों को मिलाकर 22 डीएसपी, 19 इंस्पेक्टर, 306 सब इंस्पेक्टर और एएसआइ, पांच कंपनी आरएपी, 3935 लाठी बल, 152 सशस्त्र बल, 5,550 होमगार्ड के जवान, पांच अश्रु गैस दस्ता, छह फायर ब्रिगेड की टीम और दो बम निरोधक दस्ता की तैनाती की गयी है. राज्यभर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया. इधर, राजधानी में रामनवमी शोभायात्रा और चैती दुर्गा को देखते ट्रैफिक में व्यवस्था में बदलाव किया है. 17 अप्रैल की सुबह की 6:00 बजे 18 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इस दौरान भारी वाहन रिंग रोड का प्रयोग करेंगे. रामनवमी के दिन दोपहर 01:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक सभी बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश शहर के मुख्य मार्गों में वर्जित रहेगा.

राजधानी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम , पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल :

रामनवमी की शोभायात्रा तथा अन्य अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जायेगी. राजधानी में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा में रैपिड एक्शन पुलिस(रैप) की चार कंपनी, जैप-10 की महिला बटालियन, इको की एक कंपनी, जैप-1, आइआरबी, वाटर केनन, वज्रवाहन, टियर गैस टीम को लगाया गया है. कुछ पुलिसकर्मियों को रिजर्व में सिटी कंट्रोल रूम (सीसीआर) में रखा गया है. अतिसंवेदनशील व विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती गयी है. राजधानी के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा कर्मियों लगाया है.

यह भी पढ़े - ‘अगर मेरा कोई जुड़वाँ भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.