रूह कंपा देने वाला हत्याकांड! युवक को ऐसे मारा गया

उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में 10 लोगों ने मिलकर 28 साल के युवक की आंखों में मिर्च स्प्रे मारकर निर्मम हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एफआईआर दर्ज कर सेंट्रल पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक राहुल जैसवाल अपने परिवार के साथ उल्हासनगर के इमली पाड़ा इलाके में रहता था. यहीं के रहने वाले मुख्य आरोपी बाबू उर्फ पंजाबी मनोहर ढकनी और उसके दो साथियों ने साल 2022 में मृतक की बाइक में आग लगा दी थी. उस समय मृतक ने मुख्य आरोपी बाबू ढकनी के खिलाफ सेंट्रल थाने में एफआईआर दर्ज कराया था.

यह भी पढ़े - पुणे के जेएम रोड पर नए फ्लैगशिप स्टोर के साथ यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने बढ़ाई मौजूदगी

बाबू ढकनी जमानत पर जेल से छूटा था, इसलिए मृतक और बाबू के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी. बाबू ढकनी मृतक पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन मृतक ने दर्ज मुकदमा वापस लेने से इनकार कर दिया. उसी दिन राहुल के घर पर आरोपी बाबू ढकनी, करन ढकनी और चार-पांच साथियों ने मिलकर पथराव कर दिया. फिर आंखों पर मिर्च स्प्रे मारकर चाकू से हमला किया और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.

सेंट्रल पुलिस थाने के सीनियर पीआई विजय वाघमारे ने बताया कि राहुल जायसवाल की बाबू ढकनी से पुराना दुश्मनी थी. आरोपी इसको लेकर उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के पास राहुल पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें राहुल जायसवाल की मौत हो गई. इस घटना के फरियादी हरदीप सिंह लबाना को भी जान से मारने की कोशिश की गई.

इसके बाद पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की मदद से मुख्य आरोपी बाबू ढकनी, करण ढकनी के साथ अन्य चार आरोपियों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया. इन सभी आरोपियों को कोर्ट में हाजिर किया गया. कोर्ट ने उन्हें 15 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इन आरोपियों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. आगे की जांच सेंट्रल पुलिस थाने की पुलिस कर रही है.

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.