गुवाहाटी में किराये के मकान में युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेमी गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुष्मिता बसुमतारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार देर रात तक वह अपने किराये के मकान में अपने प्रेमी आकाश प्रसाद के साथ मौजूद थी। बुधवार को कमरे से उसका शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - दिल्ली अग्निकांड में 13 विदेशी नागरिकों की मौत, 22 से अधिक घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने युवती की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने शुरुआती जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आकाश प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।...
एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय
दो घंटे की देरी से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, जाम में फंसने का दावा; छात्रा का सपना टूटा
Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.