Road Accident: कार और बस की भिडंत में पांच एमबीबीएस छात्रों की मौत, कई घायल

अलपुझा। केरल के अलपुझा जिले में सोमवार रात एक कार और राज्य परिवहन की बस की भिडंत में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के पांच छात्रों की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के समय बस में सवार 15 यात्री और कार में सवार छह छात्र भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात उस समय हुई जब यहां भारी बारिश हो रही थी। 

गुरुवायुर-कायमकुलम फास्ट पैसेंजर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 11 लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गये। उन्हें वंदनम के टीडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। 

यह भी पढ़े - यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया। उन्होंने बताया कि मृतकों में मलप्पुरम के कोट्टाकल निवासी देवनाथन (19), पलक्कड़ के शेखरीपुरम निवासी श्रीदेव वाल्सन (19), कोट्टायम के चेन्नाडू निवासी आयुष शाजी (19), लक्षद्वीप के एंड्रोथ निवासी पीपी मोहम्मद इब्राहिम (19) और कन्नूर के पंड्याला निवासी मोहम्मद अब्दुल जब्बार (19) हैं।  

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.