बीकानेर: परशुराम सेवा सेना संघ ने MGSU पर लगाए गंभीर आरोप, जिलाध्यक्ष अर्जुन पंचारिया सिंधु ने उठाए सवाल

बीकानेर। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेवा सेना संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंचारिया सिंधु ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा बयान देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में भारी लापरवाही और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए इसे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया है।

अर्जुन सिंधु ने कहा, “हर वर्ष परीक्षा परिणामों में लगभग 80% छात्रों को बैक आती है, लेकिन जब वही छात्र रिवॉल्यूशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करते हैं, तो 75% छात्र पास हो जाते हैं। यह साफ संकेत देता है कि कॉपी जांच में भारी लापरवाही बरती जा रही है।”

यह भी पढ़े - कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या रिवॉल्यूशन प्रक्रिया पैसे कमाने का एक जरिया बन चुकी है? क्योंकि हर छात्र से ₹300 फीस वसूली जाती है और अगर हजारों छात्र पुनर्मूल्यांकन कराते हैं, तो यह बड़ी आमदनी का माध्यम बन सकता है।

इस गंभीर विषय को लेकर अर्जुन पंचारिया सिंधु ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आधिकारिक ईमेल भेजकर जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय से संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो वह यह मामला जिला कलेक्टर के समक्ष भी उठाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि, “छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर विश्वविद्यालय ने पारदर्शिता नहीं बरती, तो यह मामला आंदोलन का रूप ले सकता है।”

अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और छात्रों के हित में कौन से सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.