राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नये गवर्नर

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का 26वां गवर्नर नियुक्त किया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय मल्होत्रा ​​के नाम को मंजूरी दे दी है। उन्हें 11 दिसंबर से तीन साल के लिए आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया है। 

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजय मल्होत्रा, शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल मंगलवार यानी 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। संजय मल्होत्रा (56) ​आरबीआई के ​26वें गवर्नर होंगे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक तथा अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री हासिल की है। 

यह भी पढ़े - Forever52 News: भूमिका बहल के साथ फॉरएवर52 ने मिलाया हाथ, भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को दुबई में ट्रेनिंग का मौका

संजय मल्होत्रा ने 33 साल से अधिक के अपने करियर में बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खान सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में, वह वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं। इससे पहले, वह वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। उनके पास राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर वित्त और कराधान के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उर्जित पटेल के अचानक गवर्नर पद छोड़ने के बाद शक्तिकान्त दास को 12 दिसंबर, 2018 को आरबीआई का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था।

तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। उनका दूसरा कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। अधिशेष हस्तांतरण के मुद्दे पर आरबीआई और सरकार के बीच खींचतान के बीच उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे से बाजार पर असर पड़ा था। शक्तिकान्त दास ने आरबीआई गवर्नर का कार्यभार संभालने के बाद बाजार को एक भरोसा दिया था। 

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.