सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, महिला गंभीर घायल

झुंझुनू। जिले के चिड़ावा शहर के पास अरड़ावता रोड पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त एक फौजी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा खेमू की ढाणी के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - एजुकेट गर्ल्स ने “उसकी मुस्कान से उड़ान तक” थीम के साथ भव्य रूप से मनाया 18वां स्थापना दिवस

हादसे में जोधा का बास निवासी विजय सिंह लामोरिया (45), पुत्र जगदीश प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। विजय सिंह भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त थे।

परिजनों के अनुसार, विजय सिंह अपने बेटे भव्य लामोरिया को दिल्ली में परीक्षा दिलाने के लिए चिड़ावा छोड़ने आए थे। बेटे को छोड़कर गांव लौटते समय यह हादसा हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार किठाना निवासी महिला के पैरों में गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एडीएम ने रात में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, कड़ाके की ठंड में बलिया की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एडीएम ने रात में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, कड़ाके की ठंड में बलिया की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बलिया। पूरे प्रदेश की तरह बलिया भी इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पिछले एक सप्ताह से...
बेवफा पत्नी की हैवानियत: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाया
UP: रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक अध्यापक रंगे हाथ गिरफ्तार
जौनपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, रंजिश में अज्ञात बदमाशों की फायरिंग; हालत गंभीर
गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी, कश्मीर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़; पर्यटन को मिली नई रफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.