Rajasthan News: श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर ने किया कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

बीकानेर: श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संघ के संस्थापक दिनेश राणेजा और कार्यकारिणी सचिव सूरज करण शर्मा की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।

संघ के बीकानेर जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया सिंधु ने जानकारी दी कि संगठन को मजबूती देने के लिए नोखा तहसील अध्यक्ष के रूप में कमल पंचारिया को नियुक्त किया गया है। साथ ही, नागौर जिले से दिनेश शर्मा को कार्यकर्ता के रूप में जोड़ा गया है, जो संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े - ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹1,585-1,665 तय

इस बैठक में संघ के पूर्व बीकानेर जिला अध्यक्ष राजकुमार पंचारिया की संगठन के प्रति की गई सेवाओं की सराहना की गई। उन्होंने अपने कार्यकाल में संघ को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में संघ के कार्यों को आगे बढ़ाने में आशीष पंचारिया, वासु देव कठातला, गौतम जाजड़ा, रणजीत कठातला, रामस्वरूप कठातला, मूलचंद पंचारिया और सवाई उपाध्याय सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

संघ का मुख्य उद्देश्य

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और परशुराम जी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है। संघ शिक्षा, सेवा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

संघ की नई कार्यकारिणी से उम्मीद की जा रही है कि यह समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.