Punjab News: ट्रक से टकराकर बस नाले में गिरी, 5 की मौत, 21 घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फरीदकोट से अमृतसर जा रही न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस तेज रफ्तार और हल्के कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बरसाती नाले में जा गिरी

हादसे में 5 की मौत, 21 घायल

इस दर्दनाक दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज फरीदकोट अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े - World Beautiful Airports: दुनिया ने माना भारत का दम, नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट को मिला वैश्विक सम्मान

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस यात्रियों से भरी हुई थी। कोहरे और तेज गति के कारण बस चालक ट्रक को नहीं देख सका, जिससे टक्कर होते ही बस नाले में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलते ही फरीदकोट के जिला उपायुक्त विनीत कुमार और एसएसपी प्रज्ञा जैन मौके पर पहुंचे। एसएसपी प्रज्ञा जैन ने कहा, "हादसे की सही वजह की जांच की जा रही है। पुल का काम अभी निर्माणाधीन था। हमारी प्राथमिकता घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा देना है।"

प्रशासन ने 21 घायलों की सूची जारी कर दी है, हालांकि मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जाच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मेष आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों...
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया ₹10 का नया डी-टैन फेस पैक, 15 मिनट में सैलून जैसा निखार पाने का दावा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व, बोलीं- "योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, जीवनशैली है"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.