बंसल इंस्टिट्यूट भोपाल के छात्र और युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और इसरो हैकाथॉन में बढ़ाया भारत का मान

भोपाल | युवा वैज्ञानिक और बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र प्रखर विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा और लगन से अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल भौतिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार और संस्थान के लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। हाल ही में प्रखर को अंतरराष्ट्रीय खगोल और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता 2025 के फ़ाइनल चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु फ़ाइनलिस्ट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वभर से हज़ारों प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें प्रखर ने अपने गहन ज्ञान और परिश्रम के दम पर शीर्ष 25 प्रतिशत प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रखर ने अपना अभिनव विचार भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन 2025 में भी प्रस्तुत किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अन्य प्रमुख संस्थानों द्वारा प्रेरित है। इस प्रतियोगिता में उनके नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति दृष्टिकोण को सराहते हुए उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

IMG-20250929-WA0016

यह भी पढ़े - Bihar Election News: पवन सिंह की बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा- तेज प्रताप यादव

अपनी उपलब्धि पर प्रखर ने कहा – “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी मेरा सपना और मेरा लक्ष्य है। मैं चाहता हूँ कि आने वाले वर्षों में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करे। इसी उद्देश्य से मैं निरंतर शोध और नवाचार पर कार्य कर रहा हूँ।” उनकी यह उपलब्धि आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और छात्रों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : तालाब में मिला युवक का शव, फास्ट फूड की दुकान पर करता था काम Ballia News : तालाब में मिला युवक का शव, फास्ट फूड की दुकान पर करता था काम
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब श्रीनाथ बाबा मठ परिसर स्थित तालाब में...
देवास में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने पानी से भरे ड्रम में डुबोकर प्रेमिका की हत्या, बोला- बहुत प्यार करता था, लेकिन...
आजमगढ़ एक्सप्रेसवे हादसा : कार डिवाइडर से टकराई, बलिया की महिला की मौत, दो घायल
गोरखपुर दशहरा : बुलेटप्रूफ रथ पर शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, कहा – बदले नामों से आज भी मौजूद हैं रामायण-महाभारत के खल पात्र
गौतम अदाणी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.