20 करोड़ के गबन का आरोपित पीएचईडी कर्मी गिरफ्तार, 50.98 लाख बरामद

रांची। सदर थाना पुलिस ने पीएचईडी रांची प्रमंडल के कर्मी संतोष कुमार को गबन मामले में गिरफ्तार किया है। वह चुटिया थाना क्षेत्र में रहता था। वह मूल रुप से बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। इसके पास से 50 लाख 98 हजार 500 रुपया और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पेयजल स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमण्डल रांची में शहरी जलापूर्ति योजना (जेएनयूआरएम) की राशि में करीब 20 करोड़ रुपये के गबन से संबंधित सदर थाना में 28 दिसम्बर 2023 को मामला दर्ज कराया गया था। मामले के अनुसंधान के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम ने संतोष कुमार को सुखदेवनगर थाना के इन्द्रपुरी रोड नंबर एक स्थित आरोपित के ससुराल से गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में इसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किये गये। इसके निशानदेही पर मामले में गबन की राशि 35 लाख 98 हजार 500 रुपये बरामद किया गया है। इस तरह मामले में कुल 50 लाख 98 हजार 500 रुपये जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.