- Hindi News
- भारत
- पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी, भोजपुरी स्टार ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकाय...
पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी, भोजपुरी स्टार ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Mumbai News। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली, इस मामले को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार सिंह ने मुंबई पुलिस में 2 अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें पवन सिंह बिग बॉस 19 में गेस्ट बनने के बाद मुसीबत में फंस गए हैं। उन्होंने रियलिटी शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज साझा किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ऐसा ना करने के लिए पवन सिंह को धमकी मिली थी। पावर स्टार पवन सिंह ने धमकी के बावजूद बिना परवाह किए हुए सलमान संग स्क्रीन साझा की। बिहार से लेकर मुंबई तक पवन सिंह से जुड़े और उनका काम देख रहे लोगों के नंबरों पर संदेश मैसेज भेजा गया। ऑडियो मैसेज भी भेजे गए है।
जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह को ये धमकी बिग बॉस के फिनाले में शामिल होने से ठीक पहले एक कॉल के जरिए मिली। कॉल करने वाले को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। इस धमकी से पवन सिंह को बिग बॉस प्रोग्राम में जाने से रोकने की कोशिश की। इस कॉल में कहा गया कि सलमान खान के साथ अगर मंच साझा किया तो आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे,साथ ही पवन सिंह से मोटी धन राशि मांगने की खबर है।
