राज्य से नक्सलवाद को खत्म करना हमारा लक्ष्य: सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने यह प्रतिक्रिया शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराए जाने पर व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।

जनवरी 24 से अब तक 131 दिन में जवानों ने 103 नक्सलियों को मुठभेड़ में खत्म किया है। उल्लेखनीय है कि बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके में जवानों ने 12 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। बीजापुर पुलिस के अनुसार माओवादियों की पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 2 के कमांडर वेल्ला और गंगलूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियाम के साथ 100 से 150 कैडरों की जंगल में मौजूदगी की जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। एनकाउंटर खत्म होने क बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई तब वहां से 12 माओवादियों के शव मिले। मारे गए सभी नक्सल हार्डकोर माओवादी हैं। बीजापुर पुलिस के अनुसार नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मौके से जवानों को बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर की बंदूक और गोला बारुद बरामद हुआ है। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान भी जख्मी हुए हैं। दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। घायल जवानों में एक डीआरजी तो दूसरा एसटीएफ का जवान शामिल है। मुठभेड़ में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़े - गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.