हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। शनिवार को रोहतक में नरवाल का शव एक सूटकेस में मिला था, जिसके बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।"

यह भी पढ़े - Operation Sindoor: भारतीय सेना की कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की मौत, कहा- "काश मैं भी मारा जाता"

परिजनों ने न्याय की मांग पर रोका अंतिम संस्कार

हिमानी नरवाल (20), जो रोहतक के विजय नगर में रहती थीं, कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उनके परिवार ने हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

कांग्रेस नेताओं ने नरवाल को समर्पित कार्यकर्ता बताया, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। वह कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थीं।

मां ने जताई राजनीतिक साजिश की आशंका

मृतका की मां सविता ने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ लोग उनकी बेटी की तेजी से हो रही राजनीतिक प्रगति से जलते थे। उन्होंने कहा, "यह किसी भी पार्टी सदस्य का काम हो सकता है या कोई और भी इसके पीछे हो सकता है।"

उन्होंने बताया कि आखिरी बार 27 फरवरी को उनकी बेटी से बात हुई थी, जब नरवाल ने कहा था कि वह एक पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा।

राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात कर इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की मांग की।

रोहतक से कांग्रेस विधायक बी. बी. बत्रा ने कहा, "हिमानी नरवाल पार्टी की बहुत सक्रिय कार्यकर्ता थीं। जो लोग इस अपराध में शामिल हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

पुलिस इस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है, और SIT की टीम हर पहलू पर काम कर रही है।

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.