कोयंबटूर गैंगरेप केस पर NHRC सदस्य का सख्त रुख, कहा...“कितनी निर्भया और बनाएगी तमिलनाडु सरकार"

चेन्नई। तमिलनाडु के कोयंबटूबर में एक कॉलेज की छात्रा कथित रुप से सामूहित दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है और कितनी को निर्भया बनाएंगी?

आयोग के सदस्य ने आगे बताया कि इस घटना प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो गई हैं। उन्होंने इस अपराध को लेकर कहा कि यह घटना न केवल ह्रदय विदारक है, बल्कि साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भयाकांड की यादें ताजा करती है। निर्भया की घटना से पूरा देश हिल गया था। इसके बाद से देश को यौन हिंसा से लड़ने के लिए कड़े कानून बनाने पड़े थे।

यह भी पढ़े - एमपी का 'मिसाइल मैन' जीवन मरण के द्वार पर; नासा और इसरो से मिली सभी उपलब्धियों को गंगा में विसर्जित करने का फैसला

पूरा देश हुआ था एकजुट

प्रियंक कानूनगो ने यह भी कहा, "कोयंबटूर की यह घटना दिल दहला देने वाली है। एक 20 वर्षीय छात्रा अपने मित्र के साथ थी। उसके साथ गैंगरेप हुआ। यह घटना हमें उस निर्भया की याद दिलाती है जिसके लिए पूरा देश एकजुट हुआ था। हमने मजबूत कानूनी ढांचे और लड़कियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया था, लेकिन आज भी तमिलनाडु सरकार एक छात्रा को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। यह सरकार की सीधी जिम्मेदारी है।"

उनका आगे कहना है, "सरकारों को कब समझ आएगा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है? आखिर और कितनी निर्भया चाहिए होंगी ताकि वे जागें? यह निश्चित रूप से सरकार की विफलता है।"

क्या है कोयंबटूर गैंगरेप मामला?

बीते रविवार की शाम को कोयंबटूर एयरपोर्ट के करीब 20 साल की कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि पीड़ित छात्रा अपने पुरुष दोस्त के साथ कार में सवार थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने खड़ी गाड़ी की खिड़की को तोड़ा और उसके दोस्त पर वार कर दिया। इसके बाद लड़की को सुनसान इलाके में ले जाया गया। और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमले की घटना रात करीब 11 बजे हुई। पीड़िता को सोमवार सुबह बचाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए सात टीमों का गठन किया गया है।" उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उसके दोस्त को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (CMCH) में इलाज चल रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लुधियाना से गिरफ्तार: रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी सरेआम कह रहा था, "बिहार आओगे तो गोली मार दूँगा" लुधियाना से गिरफ्तार: रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी सरेआम कह रहा था, "बिहार आओगे तो गोली मार दूँगा"
गोरखपुर। भाजपा सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में लुधियाना (पंजाब) के...
आयुष्मान पोर्टल में बड़ा घोटाला, 300 फर्जी कार्ड बने; सांचीज के अफसरों पर संदेह गहराया
Barabanki Road Accident: ट्रक और अर्टिगा की भिड़ंत में छह की मौत, दो गंभीर
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: बनारस स्टेशन से देंगे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटी BJP
इंदौर के भेरूघाट में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.