- Hindi News
 - उत्तर प्रदेश
 - बलिया
 - कार्तिक पूर्णिमा स्नान: गंगा घाट की तैयारियों का CDO ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
 
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: गंगा घाट की तैयारियों का CDO ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
                                                 बलिया : आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने रविवार को स्नान घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रकाश व्यवस्था का कार्य आज रात तक ठेकेदार द्वारा पूरा करने के निर्देश दिए गए। मार्ग की मरम्मत हेतु अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को बोरी डालकर सुधार कार्य करने तथा लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को कैंप लगाकर युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
