- Hindi News
 - उत्तर प्रदेश
 - बलिया
 - बिहार में फिर लहराएगा भगवा : आदित्य नारायण तिवारी
 
बिहार में फिर लहराएगा भगवा : आदित्य नारायण तिवारी
                                                 बलिया : 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा समर्थकों में जोश चरम पर है। उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी और भाजपा नेता आदित्य नारायण तिवारी, जो इन दिनों पटना साहिब क्षेत्र में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं, ने दावा किया कि इस बार बिहार में भगवा लहराना तय है। उनका कहना है कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और राज्य को विकास के नए दौर में ले जाएगी।
तिवारी ने प्रवास के दौरान घटी एक दर्दनाक घटना भी साझा की, जिसमें एक महिला के कान से सोने के झुमके छीनने के लिए उसका कान काट लिया गया। उन्होंने इसे ‘जंगलराज’ की देन बताते हुए कहा कि भाजपा इसे खत्म करने का संकल्प लेकर चल रही है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की सराहना करते हुए तिवारी ने कहा कि वे सात बार पटना साहिब से विधायक बने हैं और पार्टी के आदर्श नेता हैं। उन्होंने बताया कि टिकट रत्नेश कुशवाहा को मिला, लेकिन यादव जी अभिभावक की तरह पूरे चुनाव प्रबंधन में जुटे हुए हैं।
तिवारी ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि उनके मार्गदर्शन से पोल मैनेजमेंट और मजबूत हो रहा है।
