नव वर्ष 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने नए साल में भारत और विश्व के लिए एक समावेशी, उज्ज्वल और बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता को दोहराने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा,

यह भी पढ़े - दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार: 9 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

"सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी और बेहतर भविष्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।"

प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ‘एक्स’ पर देशवासियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा,

"2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"

नव वर्ष की शुरुआत पर देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नए साल को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia' बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia'
Ballia News। जनपद बलिया में सुशासन और पारदर्शिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की...
Noida News: चलती बाइक पर रोमांस करना पड़ा भारी, कपल पर 53,500 का चालान; वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Lucknow News: महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला, चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार; मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप
Lucknow News: प्रेम प्रसंग में हुआ खुलासा, पत्नी के बचपन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी बोला, "इसकी बोटी-बोटी काट डालो!"
Mathura News: टीला धंसने से दो बहनों समेत तीन की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.