- Hindi News
- भारत
- पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या, खुद की आत्महत्या की कोशिश
पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या, खुद की आत्महत्या की कोशिश
On
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुभेंदु बेरा ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा एवं ढाई साल के बेटे बापुन बेरा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वारदात 26 जनवरी की देर रात की है।
इस दौरान शुभेंदु के पिता शरद बेरा की नींद खुली और उन्होंने उसे फंदे पर लटका पाया तो शोर मचाकर घरवालों की मदद से उसे बचाया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका पार्वती बेरा के घर वाले भी शनिवार को पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं
Latest News
10 Mar 2026 05:53:24
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
