पत्नी संग अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या, प्राइवेट पार्ट को...

नई दिल्ली : दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि पड़ोसी का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। घटना सोमवार रात की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी राम (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

राम के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि राम के एक पूर्व पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के गुप्तांगों के पास चाकू के कई वार किए गए।

यह भी पढ़े - अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम

अधिकारी ने बताया कि, ‘ऐसा आरोप है कि आरोपी को यह शक था कि राम का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में राम पर चाकू से हमला कर दिया।' पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.