मोतिहारी एसपी ने 32 हजार लंबित केस को सुलझाने की शुरू की कवायद

  • 7 सौ अनुसंधानकों के साथ ही डीएसपी व सर्किल इंस्पेक्टर को दिये निर्देश-कांड निष्पादन में तेजी लाने के लिए आईओ को मिलेगा लैपटाॅप व स्मार्ट फोन

पूर्वी चंपारण। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने अब मिशन अनुसंधान के तहत जिले में लंबित कांडो का तेजी से निष्पादन करने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में कुल 32 हजार केस लंबित है।,जिसमे कई केस वर्षो पुराने है। इन लंबित मामलों को लेकर पुलिस कप्तान ने सभी डीएसपी , सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुसंधानकों के साथ बैठ कर सभी केस का रिव्यू करे और जरूरी निर्देश देते हुए कांडो के निष्पादन में तेजी लाएं।

बताया गया है,कि जिले के विभिन्न थानों में करीब 700 अनुसंधानक है। अनुसंधान में गुणवत्ता और नए कानून के अनुरूप डिजिटल साक्ष्य , वीडियोग्राफी इत्यादि करने हेतु सभी अनुसंधानकों को 60 हजार कीमत का लैपटॉप और 20 हजार का स्मार्टफोन दिया जायेगा।साथ ही इस अभियान का हर महीने समीक्षा भी की जाएगी,जिसमे जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 50 अनुसंधानकों को प्रशस्ति पत्र और रिवार्ड दिया जाएगा। अनुसंधान में शिथिलता बरतने वालो के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर पुलिस कप्तान स्वयं अनुमण्डलवार बैठक कर कार्य में प्रगति की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़े - एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब व मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए नए डिजिटल फीचर्स

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.