- Hindi News
- भारत
- संदिग्ध हालात में जिंदा जल गयी मां व दूधमुंही बेटी
संदिग्ध हालात में जिंदा जल गयी मां व दूधमुंही बेटी
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के मंगलकोट थाना क्षेत्र के कोयारपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक घर में दूधमुंही बच्ची के साथ उसकी मां यानी गृहवधू की जल जाने से मौत हो गयी. घटना के बाद से गांव में उत्तेजना का माहौल है. गृहिणी और उसकी दूधमुंही बेटी की आग में जल जाने से हुई मौत से सनसनी फैल गयी है. मृत गृहवधू का नाम साधना मांझी (20) और उसकी बेटी रिनिता (3) बतायी गयी हैं. इससे पहले आग में बुरी तरह झुलसने के बाद मां-बेटी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कटवा महकमा अस्पताल भेज दिया.
साधना-राघव की दो साल की एक बेटी है. साधना की मां मल्लिका माझी का आरोप है कि उनकी बेटी के चाल-चलन पर पति शक किया करता था. साथ ही दहेज के लिए समय-समय पर उसे प्रताड़ित भी किया करता था. परिवार को लगता है कि साधना को ससुराल वालों ने जला कर मार डाला. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है.
