Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अब बनेगी फिल्मी सितारा

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर गुजारा करने वाली मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा की आने वाली फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" में उन्हें लीड रोल मिला है। मोनालिसा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हो चुका है और वह एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

एक्टिंग सीख रही हैं मोनालिसा

डायरेक्टर सनोज मिश्रा के अनुसार, मोनालिसा इंदौर के एक बंगले में रह रही हैं, जहां उनके परिवार के साथ एक ग्रूमिंग टीम भी मौजूद है। चार लोगों की यह टीम उन्हें एक्टिंग, भाषा और एक्सप्रेशंस सिखा रही है। सनोज ने बताया कि मोनालिसा की उम्र मात्र 15.5 साल है और इस फिल्म के लिए उन्हें 21 लाख रुपये की फीस दी जा रही है।

यह भी पढ़े - पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस की त्वरित कार्रवाई, जल्द बहाल की गई गैस आपूर्ति

फिल्म का बजट और रिलीज डेट

सनोज मिश्रा ने बताया कि "द डायरी ऑफ मणिपुर" का कुल बजट 10 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्मों में बड़े सितारे क्यों नहीं होते, तो उन्होंने कहा, "बॉलीवुड के लोग सच से भागते हैं, इसलिए मेरी फिल्मों में बड़े स्टार नहीं होते।"

कौन हैं मोनालिसा

मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोंसले बताया जा रहा है। वह इंदौर के माहेश्वर इलाके की रहने वाली एक साधारण परिवार की लड़की हैं। वह महाकुंभ में 50 लोगों के ग्रुप के साथ प्रयागराज पहुंची थीं और वहां रुद्राक्ष की माला बेच रही थीं। इस दौरान उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद उन्हें फिल्म का ऑफर मिल गया।

अब मोनालिसा के सपनों को उड़ान मिल चुकी है, और वह जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा...
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.