जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर जिले के लोलाब के मार्गी इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

उन्होंने बताया कि अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, दो हथगोले और चार एके राइफल मैगजीन बरामद की गईं हैं। 

यह भी पढ़े - जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान, 28 नवंबर को होगा ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.