चुनाव आयोग द्वारा सहयोगियों को खड़गे के पत्र का जवाब देना अनुचित:गहलोत

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया को अनुचित एवं अनचाही करार दिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि खड़गे के सहयोगी दलों को लिखे पत्र पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पूर्णत: अनुचित एवं अनचाही है। 

उन्होंने कहा कि खड़गे द्वारा उठाए गए सवालों पर आए चुनाव आयोग के इस पत्र की भाषा एक संवैधानिक संस्था से ज्यादा राजनीतिक दल की लग रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से काम करने की बजाय इस चुनाव में एक पक्ष के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है जो आमजन के मन में शंकाएं पैदा कर रहा है। यह चुनाव आयोग की छवि के लिए भी उचित नहीं है। 

यह भी पढ़े - 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रीमियर

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि चुनाव आयोग पार्टियों के बीच हो रहे आतंरिक वार्तालाप पर तो प्रतिक्रिया दे रहा है पर चुनाव आयोग में विपक्षी दलों द्वारा दी गई शिकायतों पर संज्ञान भी नहीं ले रहा है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने 20 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाईं पर उन पर नोटिस तक जारी नहीं किए।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.