- Hindi News
- भारत
- जमशेदपुर में भीषण हादसा, प्रतिमा विसर्जन करने गए डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रक ने कुचला
जमशेदपुर में भीषण हादसा, प्रतिमा विसर्जन करने गए डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रक ने कुचला
On

घटना के बाद बिष्टुपुर के पास स्थित बेलीबोधनवाला घाट पर चीख-पुकार मच गई. दरअसल, एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ ढलान पर लुढ़क गया, जो घाट की तरफ है. डेढ़ दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए.

यह भी पढ़े - राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन

काफी मुश्किल के बाद ट्रक में फंसे लोगों को निकाला गया. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि घायलों में चार लोग पूजा में ढाक बजाने वाले थे. ये लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए आए थे. दुर्घटना जुगसलाई नया बाजार की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ. गनीमत यह थी कि ट्रक पर ज्यादा सामान लोड नहीं था. अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.
खबरें और भी हैं
Latest News
11 Mar 2026 16:06:18
बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
