सीवान में दो बच्चों समेत चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

सीवान- जिले में सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मीपुर में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थीं। गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी। तभी दोनों बच्चों ट्रैक की ओर चले गए। दोनों बच्चों को ट्रैक पर जाता देख, महिलाएं बच्चों को बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान चारों ट्रेन की चपेट में आ गये। ये सभी लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने पूरी जानकारी ली। रेल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े - ‘अगर मेरा कोई जुड़वाँ भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.