बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

नई दिल्ली । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी का सोमवार को देर रात निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 72 साल के थे। वे गले के कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी।

सुशील कुमार मोदी ने बीते तीन अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

यह भी पढ़े - दशहरे पर सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, कौन-सी आदतें छोड़ना चाहते हैं

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.