खलिहान में लगी आग ,लाखों रुपए के धान जलकर राख

नवादा । नवादा जिले के मेसकौर थाने के सोनपुर गांव में शनिवार को खलिहान में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य का अनाज जलकर राख हो गई ।ग्रामीणों के भारी मशक्कत के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

बाद में अग्नि शमन दस्ते के लोगों ने पहुंच पर आग पर काबू पाया। तब तक खलिहान में रखे सारे अनाज तथा पुआल जलकर राख हो चुके थे ।

यह भी पढ़े - ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती

लालो चौधरी सहित कई किसानों का धान खलिहान में पुंज लगा कर रखा हुआ था ।शनिवार को अचानक खलिहान में रखे धान की फसल धू- धू कर जलने लगा ।ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई ।ग्रामीण अपने घरों से लाकर पानी डालने लगे लेकिन आग और भी तेज होता गया ।इसी बीच अग्नि शमन दस्ते को फोन पर सूचना दी गई। जब तक अग्नि शमन दस्ते के लोग आते ,तब तक खलिहान में रखा सारा अनाज जलकर राख हो चुका था ।

ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपए मूल्य का अनाज चलकर रख हुए हैं ।जिला प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.