लोकसभा में संविधान पर चर्चा: रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर कसा तंज, कहा- ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने विनायक दामोदर सावरकर के बारे में टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोकसभा में संविधान पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी को एक बार अंडमान-निकोबार की उस सेलुलर जेल में ले जाया जाना चाहिए जहां सावरकर 11 साल बंद थे। 

इससे पहले राहुल गांधी ने दावा किया कि सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा, ‘‘इस सदन में मैं आग्रह करूंगा कि एक बार इन्हें (राहुल) अंडमान-निकोबार की सेलुलर जेल लाया जाए जहां सावरकर 11 साल बंद थे। मैं तीन बार गया हूं। जब भी गया हूं रोया हूं।’’ 

यह भी पढ़े - अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम

उनका कहना था, ‘‘आप अपनी राजनीति के लिए जो कुछ भी बोलिए। जिस व्यक्ति ने इतना त्याग किया है उसके बारे में इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।’’ प्रसाद ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ट्यूटर बदलना बहुत जरूरी है, ये ट्यूशन कहां से आ रहा है, यह बताना जरूरी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में जो ऐतिहासिक जीत हुई है, 1971 के बाद किसी को इतना बहुमत नहीं आया था। हम हरियाणा में भी अच्छे बहुमत से जीते हैं। इसका मतलब है कि जनता ने सोचा कि जो अच्छा काम करेगा उसे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे तथा जनता ने संविधान बदलने के दुष्प्रचार को भी खारिज किया।’’ 

भाजपा नेता ने संविधान में भगवान राम, कृष्ण के चित्र होने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मान लीजिए, भारत में आज यह संविधान बनता और इन चित्रों को इसमें लाने की कोशिश करते तो ये लोग (विपक्ष) कितना हंगामा करते।’’ 

प्रसाद ने कहा, ‘‘आज लोगों ने स्वीकारा है कि यह देश राष्ट्रवाद से चलेगा, समर्पण से चलेगा और विकास से चलेगा।’’ उन्होंने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कल्पना नहीं की जा सकती कि किस तरह से दमन हुआ था और यहां कांग्रेस के लोग संविधान की बात रहे हैं।  

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.