चैत्र नवरात्र पर मंदिरों से लेकर घर घर गूंजे जयकारे

गया। फारबिसगंज में बासंती नवरात्र में शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा शहर के कई स्थानों पर भक्तिपूर्ण माहौल में प्रारंभ की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण अपने-अपने घरों में स्वयं पूजा-अर्चना कर माता दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के विभिन्न मंदिरों से लेकर घर-घर गूंजे माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा।

स्थानीय छुआपट्टी स्थित नवरंग चैती दुर्गा पूजा समिति, पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति, काली मेला रोड़ स्थित दुर्गा पूजा समिति एवं हवाई अड्डा के समीप भी श्री माता चैती दुर्गा पूजा समिति, हाई स्कूल दुर्गा पूजा समिति, सुल्तान पोखर स्थित माँ भगवती वैष्णो देवी मंदिर और धर्मशाला चौक स्थित गोदना ठाकुरबाड़ी, मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में भक्तों द्वारा माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गई ।

नवरंग दुर्गा पूजा समिति में प्रतिमा स्थापित करने को ले बड़े-बड़े पंडाल बनाये जा रहे है। वही, 10 दिनों तक चलने वाली नवरात्र को लेकर विभिन्न जगहों में मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष में वैदिक मंत्रोच्चारण कर नवरात्रि पूजा का शुरुआत किया गया।

यह भी पढ़े - दशहरे पर सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, कौन-सी आदतें छोड़ना चाहते हैं

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.